दुकान से 50 हजार रूयये से भरा बैग गायब
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/50_17.html
जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय बाजार में स्थित मोबाइल के दुकान की काउण्टर पर शिक्षक के बैग में रखा 50 हजार रूपये नगद सहित जरूरी कागजात गायब हो गया। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद शिक्षक ने इसकी सूचना पुलिस को दे दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक निजी विद्यालय के प्रबन्धक जितेन्द्र पाण्डेय रविवार को मोबाइल रिचार्ज कराने के लिये बाजार स्थित मोबाइल की दुकान पर गये। उन्होंने काउण्टर पर जरूरी कागजातों सहित 50 हजार रूपये से भरा बैग रखकर रिचार्ज खरीदा कि इसी दौरान किसी ने उनका बैग पार कर दिया। बैग मौके न देखकर शिक्षक ने दुकानदार से पूछा तो वह कुछ भी नहीं बता सका। काफी देर तक पूछताछ करने के बाद वह पुलिस को सूचना दिया जिस पर पुलिसिया कार्यवाही शुरू हो गयी है।

