सछास कार्यकर्ता ने चन्द्रशेखर को दी श्रद्धांजलि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_302.html
जौनपुर। समाजवादी छात्रसभा के जिलाध्यक्ष अतुल सिंह के नेतृत्व में रविवार को देश के पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के चित्र पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया। नगर के लाइन बाजार में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुये श्री सिंह ने कहा कि जुबां से बेबाक रहने वाले और दिल से खाटी समाजवादी निडर पुरूष का पूरा राजनीतिक जीवन ही युवाओं के लिये अनुकरणीय है। इस दौरान उन्होंने कहा कि हम युवाओं को चन्द्रशेखर सिंह के बनाये सामाजिक सूत्रों को जीवन में लागू करके संघर्ष से डटकर मुकाबला करना चाहिये। इस अवसर पर संजय सोनकर, प्रीतम यादव, कासिम आब्दी, शेखर यादव, अश्वनी सिंह, हरिकेश सिंह, मनीष यादव, नीरज शुक्ला, नागेश सिंह, मिण्टू यादव सहित सैकड़ों पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

