aajtaktimes

केन्द्रीय मंत्री ने भारत उदय अभियान का किया शुभारम्भ

जौनपुर। पीयुष गोयल केन्द्रीय राज्यमंत्री ऊर्जा, कोयला एवं नवीनीकरण ऊर्जा भारत सरकार ने दीवानी तिराहे पर स्थित बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर की मूर्ति पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद उन्होंने किसान सभा ग्रामोदय से भारत उदय अभियान व दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) का शुभारम्भ किया। इसके पहले मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण करके दीप प्रज्ज्वलित किया जिसके बाद सासंद केपी सिंह, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, बांके लाल सोनकर, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, पूर्व जिलाध्यक्ष ब्रह्मदेव मिश्र, अशोक श्रीवास्तव, महिला नेत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव सहित अन्य लोगों ने मार्ल्यापण करके स्वागत किया। इस दौरान भाजपा की महिला नेत्री श्रीमती किरन श्रीवास्तव ने श्री गोयल को स्मृति चिन्ह भेंट करके स्वागत किया।

Related

UP 3501157453886307911

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item