aajtaktimes

गरीबों के लिये सरकार चला रही योजनाएंः पीयूष गोयल

जौनपुर। किसान सभा ग्रामोदय से भारत उदय अभियान व दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना (डीडीयूजीजेवाई) का शुभारम्भ करने आये केन्द्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि सर्वप्रथम मैं जौनपुर का स्वागत करता हूं। मुम्बई में जौनपुर के ज्यादा लोग रहते हैं। जौनपुर के बारे में बहुत चर्चा सुना था। आज आप सबसे मिलकर बहुत खुशी हो रही है। उन्होंने बताया कि डा. अम्बेडकर के जन्मदिन 14 से 24 अप्रैल तक ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम पूरे देश में चलाया जा रहा है। 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के रूप मेें मनाया जायेगा। भारत सरकार के जनधन योजना, अटल पेंशन योजना, जननी सुरक्षा योजना, पल्स पोलियो प्रतिरक्षण अभियान, मध्यान्ह भोजन योजना, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना, किसान बीमा आदि योजना चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के निर्देश पर पं. दीन दयाल उपाध्याय योजना के तहत समाज के गरीबों, दलितों, किसानों को लाभ पहुंचाया जा रहा है। हमारी सरकार शोषितों व पीड़ितों की चिंता करके उनके लिये कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। समय के आधार पर चल रहे विद्युतीकरण प्रक्रिया की प्रगति मोबाइल एप्लीकेशन पर सभी उपयोगकर्ताओं व हितधारकों द्वारा पता किया जा सकता है। कार्य की प्रगति ऐप द्वारा देखा जा सकता है। उ.प्र. में आज तक 1529 अविद्युतीकृत गांवों में से 1319 गांवों में विद्युतीकरण किया जा चुका है। पं. दीन दयाल उपाध्याय ग्राम ज्योति योजना के अर्न्तगत सांसद आदर्श ग्राम ज्योति योजना में आदर्श ग्राम 2 लागत 1.14 करोड़ रूपये, सिस्टम स्टेªंथनिंग 38.44 करोड़, मीटरिंग लागत 4.98 करोड़ स्वीकृत परियोजना की कुल 44.56 करोड़ की लागत से कार्य हो रहा है। उन्होंने बताया कि 10 केवीए के विद्युत ट्रांसफार्मर के स्थान पर अब 63 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाना चाहिये। इस दौरान उन्होंने जौनपुर के सांसद को निर्देशित किया कि जिलास्तरीय विद्युत कमेटी की बैठक करके अधूरे कार्यों को पूर्ण करने के लिये प्रस्ताव पास कराकर भारत सरकार को प्रेषित करें। दो वर्ष में 1364 गांव में विद्युतीकरण का कार्य किया गया है। जौनपुर से बाम्बे के लिये सीधी रेल सेवा की मांग के लिये सांसद के साथ मैं स्वयं रेलमंत्री से मिलकर स्वीकृति कराने का प्रयास करूंगा। रेलवे स्टेशन को सुन्दर बनाने के लिये धन उपलब्ध कराने का प्रयास करूंगा। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर आरपी सिंह यादव, अधीशासी अभियंता आरएन सिंह, एसके सोनोदिया, उपनिदेशक कृषि अशोक उपाध्याय, जिला कृषि अधिकारी मनीष सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी एके सिंह सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

Related

UP 7557312790313509108

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item