aajtaktimes

रुपयों की खातिर प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेला

पंजाब के जालंधर में प्यार के नाम को कलंकित करते हुए युवक ने पैसों के लालच में अपनी प्रेमिका को देह व्यापार के धंधे में धकेल दिया। मामले के अनुसार पंजाब के जालंधर में भार्गव कैंप से कुछ दिन पहले अगवा हुई युवती को उसका प्रेमी शाहकोट में देह व्यापार के अड्डे बेच आया।
सोमवार को युवती किसी तरह से वहां से भाग कर पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल दाखिल करवाया। एसीपी वेस्ट रविंदर पाल संधू ने बताया कि पीड़ित युवती के बयान पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
भार्गव कैंप की रहने वाली युवती को एक युवक अगवा कर ले गया। वह उसे शाहकोट में एक देह व्यापार के अड्डे पर बेच आया। वहां उसे कई ग्राहकों के पास भी भेजा गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिसमें सोहन लाल, सुखविंदर सिंह और संदीप कौर शामिल है।

Related

news 7295411068362489909

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item