बदमाशों ने लोहा व्यापारी से 15000 की नकदी और मोबाइल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/15000.html
ढखेरवा से अपनीदुकान बंद करके घर जा रहे लोहा व्यापारी को धौरहरा कोतवाली के गांव मल्लबेहड़ के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने तमंचे के बल पर बदमाशों ने लोहा व्यापारी से 15000 रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। घटना की सूचना के बाद भी धौरहा पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
क्षेत्र के गांव भजनपुरवा निवासी चंद्रिका प्रसाद मौर्य की लोहे की दुकान ढखेरवा कस्बे के धौरहरा रोड पर है। वह अपने परिवार के साथ लखीमपुर के मोहल्ला काशीनगर में रहते हैं। रोज की भांति रविवार की शाम करीब आठ बजे अपनी दुकान बंद कर बाइक से लखीमपुर के लिए जा रहे थे। रास्ते में मल्लबेहड़ के पास एक बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और चंद्रिका की बाइक को ओवरटेक करते हुए रोक लिया। विरोध करने पर उनकी पिटाई करते हुए बदमाशों ने तमंचे के बल पर 15000 की नकदी और मोबाइल लूट कर फरार हो गए। चंद्रिका ने रात में धौरहरा कोतवाली में दी। आरोप है कि पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज करना तो दूर मौका मुआयना करना तक उचित नहीं समझा। उधर व्यापारी के साथ हुई लूट से क्षेत्र में दहशत है। कोतवाल ने जांच के बाद मामले की रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही है।