डकैतों ने की स्पेलिंग मिस्टेक और धर लिए गए...
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_697.html
मैक्सिको सिटी। मैक्सिको में कुछ लुटेरे सिर्फ इसलिए पकड़े गए, क्योंकि उन्होंने गाड़ी तो पुलिसवालों सी उठाई थी, पर गाड़ी पर लिखे स्लोगनों की वजह से पकड़े गए। दरअसल, जो गाड़ी उन्होंने इस्तेमाल की, उसपर स्पेलिंग की गलती थी और पुलिस ने उन्हें धर लिया।
डकैतों की गाड़ी पर स्पेलिंग में सिर्फ एक कैरेक्टर की गलती थी। उनकी गाड़ी पर डिवीजन की स्पेलिंग ‘Division’ की जगह ‘Divicion’ लिखा था और वो पुलिस के हत्थे चढ़ गए। उनकी गाड़ी को मिलिटरी पेट्रोलिंग गाड़ी ने पकड़ा, जब वो हाइवे से गुजर रहे थे।
सुरक्षा विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि वो गाड़ी सुरक्षा विभाग से संबंधित नहीं थी। वो लुटेरे थे और पकड़े गए। बता दें कि मैक्सिको में ड्रग डीलरों और अपराधियों का बड़ा गिरोह काम करता है। यहां सुरक्षाकर्मियों से अधिक दम अपराधियों का चलता है। मैक्सिको दुनिया में ऐसा देश है, जहां ड्रग डीलरों और बड़े माफियाओं का राज प्रशासन से अधिक चलता है।