समलैंगिक बना रही थीं मकान-मालिक, वॉटसएप पर सुसाइड नोट भेजकर युवती ने लगाई फांसी!
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_622.html
ग्वालियर। ग्वालियर में एक युवती चीख-चीखकर बोलती रही कि उसे समलैंगिक होने से बचा लो। दो महिलाएं उसे समलैंगिक बना रही हैं। लेकिन जब किसी ने उसकी बात नहीं सुनी तो उसने जान दे दी। युवती शहर के एक निजी स्कूल की एकाउंटेट थी। पुलिस को उसकी खुदकुशी का खत मिला है, जिसके आधार पर दो महिलाओं की तलाश की जा रही है।
ग्वालियर शहर की महिलाओं के एक वॉट्सएप ग्रुप में तीन दिन पहले एक चिट्ठी पोस्ट हुई थी। इसे एक स्कूल की अकाउंटेंट ने अपलोड किया था। इस नोट में युवती ने लिखा था कि उसकी मकान मालिक दो महिलाएं हैं जो समलैंगिक हैं और वो उसे भी समलैंगिक बनाना चाहती हैं। युवती ने लिखा कि उसके पास इनके खिलाफ कोई सबूत नहीं है इसलिए वो अपनी जान देकर पुलिस और कोर्ट से न्याय चाहती है कि इन दोनों महिलाओं को कड़ी से कड़ी सजा मिले। बाद में युवती की लाश एक होटल में मिली
एएसपी दिनेश कौशल ने बताया कि पुलिस थाना पड़ाव के अंतर्गत एंबियंस होटल के रूम नंबर 109 में एक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसके पास ये सुसाइड लैटर भी मिला है। पुलिस जांच कर रही है कि सुसाइड क्यों की गई है और इसके पीछे जो भी तथ्य आएंगे, कार्रवाई की जाएगी।

