aajtaktimes

बॉलीवुड में अब तक के सबसे बड़े ट्रेलर लॉन्च का रिकॉर्ड बनाएगी यह फिल्म!

मुंबई। साजिद-फरहाद निर्देशित फिल्म 'हाउसफुल-3' के निर्माताओं ने बॉलीवुड के अब तक के सबसे बड़े ट्रेलर लॉन्च की योजना बनाई है। इस फिल्म के ट्रेलर को 100 शहरों में एक साथ एक ही समय पर दिखाया जाएगा। इस तरह अलग-अलग शहरों के तकरीबन 50 हजार लोग इस ट्रेलर को एक ही समय पर देख सकेंगे।
इसके लॉन्च पर मुंबई में अभिनेता अक्षय कुमार, रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडिस, नरगिस फाकरी और लिजा हेडन के साथ फिल्म के निर्माता-निर्देशक एक साथ एक मंच पर नजर आएंगे।
ग्वालियर, उदयपुर, रायपुर, राजकोट, सूरत, नासिक, कोटा, पटना, गया, रांची, जमशेदपुर और बनारस जैसे शहरों में 'हाउसफुल-3' का ट्रेलर जारी किया जाएगा। ट्रेलर के जारी किए जाने के बाद फिल्म के कलाकार सभी को एक खास संदेश भी देंगे। प्रशंसकों के उत्साह को देखते हुए फिल्म की टीम ने यह संदेश तैयार किया है।
फिल्म के निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने इस खबर की पुष्टि करते हुए कहा कि यह फिल्म के प्रशंसकों के लिए एक खास तोहफा है। यह फिल्म तीन जून को रिलीज होगी।

Related

news 4044285965940596286

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item