aajtaktimes

देर रात तक क्षेत्र में बजते हैं डीजे , नियम कानूनों की उड़ रहीं धज्जियां


अजमी रिज़वी
रामसनेहीघाट, बाराबंकी। सरकार के द्वारा भले तेज ध्वनि से बजने वाले
डीजें आदि ध्वनियों से ध्वनि प्रदूषण फैलने से लोगो को होने वाली
समस्याओं को देखते हुए भले ही पाबन्द लगा दिया गया हो लेकिन आज भी शादी
विवाह आदि अवसरों पर खुले आम इस नियम कानून की धज्जियां डीजें साउंडो के
माध्यम से उडाई जा रही है। मालूम हो कि अभी थोडे समय पहले शादी विवाह आदि
अवसरो पर देश में ही नही बल्कि विदेश में सहनाई की मधुर आवाज की गूॅज का
परचम लहराया करता था लेकिन आज की इस दौर में शहनाई की धुन सुनने को नही
मिल रही है। इसकी जगह डीजे साउंडो ने ले ली है। जिनके द्वारा नियम कानून
की धज्जियां उडाकर तेज ध्वनि में ध्वनि प्रदूषण फैला रहे है। जो हार्ट के
मरीजो के लिए हानिकारक होना बताया जा रहा है।

Related

UP 117964668765740739

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item