aajtaktimes

मछलीशहर पहुंची किसान जनजागरण यात्रा, हुआ जोरदार स्वागत।

जौनपुर। उत्तर प्रदेश किसान सभा के प्रांतीय महामंत्री राजेन्द्र प्रसाद यादव के नेतृत्व में चलायी जा रही किसान जनजागरण यात्रा का जत्था मछलीशहर तहसील पहुंचा जहां उपस्थित लोगों ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद सभा का आयोजन हुआ जहां जत्थे में शामिल सभा के अध्यक्ष इम्तियाज बेग ने किसानों की समस्याओं को लेकर केन्द्र एवं प्रदेश सरकार को संवेदनहीन बताया। इसके अलावा विश्वनाथ शास्त्री, सुबाष पटेल, कल्पनाथ गुप्ता सहित अन्य वक्ताओं ने सभा को सम्बोधित करते हुये अपना विचार व्यक्त किया। सभा की अध्यक्षता इम्तेयाज बेग एवं संचालन सुभाष गौतम ने किया। इस अवसर पर अर्चना उपाध्याय, रामकुमार भारतीय, अगड़ेनन्द, रामाज्ञा यादव, सुभाष गौतम, लालजी यादव, ब्रम्हा पटेल, जयराम सिंह, विश्वनाथ शास्त्री, बसन्त लाल सरोज सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे।

Related

UP 265542267426999733

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item