पालिटेक्निक परीक्षा की बनी रणनीति
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_899.html
जौनपुर। जिला मजिस्टेªट भानु चन्द्र गोस्वामी राजकीय पालिटेक्निक द्वारा 5 परीक्षा केन्द्रों की सूची प्रस्तुत करते हुये वार्षिक परीक्षा 16 से 27 अप्रैल तक एवं पुनः 5 मई से 17 जून तक सम्पन्न होगी। नकलविहीन एवं निर्विध्न रूप से सम्पन्न कराये जाने हेतु प्रत्येक परीक्षा केन्द्र पर एक-एक स्टैटिक मजिस्टेªट की तैनाती की गयी है। जिलाधिकारी ने सभी तैनात मजिस्टेªटों को निर्देशित किया है कि नकलविहीन व शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न करायें। इसके साथ ही परीक्षा केन्द्रों पर अलग से पुलिस बल तैनात रहेगा।

