मामूली बात पर दो पक्षों में खूनी संघर्ष, दर्जन भर लोग घायल
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_539.html
जौनपुर। बदलापुर थाना क्षेत्र के चवरी गांव के यादव बस्ती में शनिवार की सुबह लगभग 9 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया जिसमें 5 महिलाएं सहित कुल 10 लोग घायल हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव के यादव बस्ती में एक विवादित जमीन है जिस पर स्थित नीम के पेड़ से दातून तोड़ने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गये। इस दौरान दोनों तरफ से लाठी-डण्डे सहित धारदार हथियार का जमकर प्रयोग हुआ। दोनों तरफ से 5 महिलाएं सहित कुल 10 लोग घायल हो गये। सभी घायलों को उपचार हेतु स्थानीय प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया जहां दो पुरूष की हालत गम्भीर होने पर जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया। शेष घायलों का उपचार वहीं चल रहा है। मामले की सूचना दोनों पक्ष से पुलिस को दी गयी जिस पर पुलिसिया कार्यवाही भी शुरू हो गयी है।

