aajtaktimes

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मछलीशहर से एण्टी रैबीज नदारत

जौनपुर। मछलीशहर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर इस समय एण्टी रैबीज (कुत्ते के काटने के बाद लगने वाली सूई) की भारी कमी है जिसके चलते पीड़ित सहित उनके तीमारदारों को काफी परेशानी हो रही है। देखा जा रहा है कि अस्पताल में बाकायदा बोर्ड लगा दिया गया है कि कुत्ते की सुई नहीं है। फिलहाल कुत्ता काटने पर जब पीड़ित अस्पताल पहुंचता तो उसे जिला अस्पताल जाने को कह दिया जाता है। ऐसे में सक्षम मरीजों को मजबूर होकर बाहर से इंजेक्शन लाकर लगवाना पड़ रहा है लेकिन कितने गरीब निराश होकर वापस लौट जा रहे हैं। बता दें कि आवारा कुत्तों के काटने से करौरा व आनापुर गांव के लोग सुई न होने के कारण निराश लौट गये। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के अधीक्षक डा. सुरेन्द्र सिंह का कहना है कि मरीजों की संख्या बढ़ जाने से इंजेक्शन समाप्त हो गया है। फिलहाल मुख्यालय सूचना दे दी गयी है। एकाध दिन में इंजेक्शन मिलने लगेगा।

Related

UP 439349343424994141

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item