प्रत्येक विस क्षेत्र से 3 संभावित नामों की सूची दी जायः आनन्द
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/3.html
जौनपुर। लोक जनषक्ति पार्टी की जिला इकाई की बैठक शनिवार को कन्हईपुर में जिला कार्यालय जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज की अध्यक्षता में हुई। इस मौके पर श्री सरोज ने उत्तर प्रदेष विधानसभा चुनाव की तैयारी समीक्षा करते हुये प्रत्याषी चयन प्रक्रिया हेतु प्रत्येक विधानसभा से 3-3 संभावित प्रत्याषियों की सूची तैयार करने की बात कही। उन्होंने बताया कि उक्त सूची 23 अप्रैल को राष्ट्रीय कार्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष राम विलास पासवान को सौंपा जायेगा। बिजली कटौती को गम्भीर मुद्दा बताते हुये उन्होंने रात्रि में बिजली कटौती बंद करने की प्रषासन से मांग किया। साथ ही कार्यकर्ताओं को दिषा निर्देष दिया कि अपने क्षेत्र में 1-1 बूथ की समीक्षा करके सामाजिक समरसता एवं दलित हित सम्बन्धित कार्यक्रम सुनिष्चित करें। अन्त में उन्होंने देष के विभिन्न राज्यों में उत्पन्न गम्भीर जल संकट पर चिंता जाहिर करते हुये जल संरक्षण के महत्व को सभी के लिये आवष्यक बताया और कहा कि जल संरक्षण हेतु नागरिकों में जागरूकता लाना चाहिये। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष इस्लाम खान, मोहम्मद महमूद, संतोष यादव, दिवाकर कुमार, डा. मायाषंकर, षीतला सरोज, कमलेष अग्रहरि, डा. राम विलास सहित पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

