मां काली व चौरा का श्रृंगारोत्सव व भण्डारा आज
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_629.html
जौनपुर। जय मां काली व चौरा माता श्रृंगार समिति के बैनर तले विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी एकाद्वशी पर माता रानी का भव्य श्रृंगारोत्सव का आयोजन सुनिश्चित किया गया है। इस आशय की जानकारी देते हुये कार्यक्रम संयोजक अशोक जायसवाल ‘गप्पू’ ने बताया कि यह आयोजन नगर के मोहल्ला नखास स्थित ऐतिहासिक चौरा-काली मंदिर के प्रांगण में 17 मार्च दिन रविवार को प्रातः माता रानी का श्रृंगार होगा जिसके बाद हवन-पूजन किया जायेगा। इसके साथ ही शाम को विशाल भण्डारे का आयोजन जो माता रानी की इच्छा तक चलेगा। उन्होंने बताया कि यह आयोजन प्रत्येक वर्ष एकाद्वशी के दिन होता है जहां श्रृंगार पूजन के साथ भण्डारा आयोजित होता है। श्री जायसवाल ने नगर के समस्त भक्तजनों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

