aajtaktimes

सेवा समिति ने किया देवी जागरण का आयोजन

जौनपुर। श्री निखिल सेवा समिति द्वारा नगर के सुन्दर नगर में बीती रात मां भगवती का भजन संध्या आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भाजपा नेत्री/समाजसेविका श्रीमती किरन श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि समाजसेवी सतीश त्यागी रहे। इस दौरान भजन गायक पंकज सिन्हा व गगन शैली ने एक से बढ़कर देवी गीत प्रस्तुत कर जहां माहौल को भक्तिमय बना दिया, वहीं उपस्थित लोगों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस मौके पर आये आगंतुकों का स्वागत संस्था के प्रबन्धक/सचिव रमेश मिश्रा एवं लोगों के प्रति आभार संस्थाध्यक्ष जय गोविन्द ने ज्ञापित किया। इस अवसर पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, कुमकुम श्रीवास्तव, विहिप के जिला मंत्री राकेश श्रीवास्तव, आचार्य रविन्द्र द्विवेदी, अजय पाण्डेय, नागेन्द्र सिंह, अभिशेष ब्रह्म सहित तमाम गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related

UP 4630650511324842778

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item