aajtaktimes

तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव व जागरण का हुआ समापन

जौनपुर। चैत्र नवरात्र उत्सव समिति मां काली मंदिर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव एवं जागरण का समापन बिरहा के शानदार मुकाबले से हुआ। नगर के सब्जी मण्डी में स्थित ऐतिहासिक व प्राचीन काली मंदिर के समक्ष आयोजित तीन दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन बिरहा का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन आयोजन समिति के लोगों द्वारा माता रानी के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद बिरहे के दो धुरंधरों के बीच जमकर मुकाबला हुआ। कलाकारों द्वारा माता रानी के बारे में सजीव चित्रण का उपस्थित भक्तों ने पूरी रात आनन्द लिया। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी होने वाले इस तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सकुशल सम्पन्न व सफल बनाने में संस्थाध्यक्ष गोपाल साहू, अमित मोदनवाल, विजय कुमार, संयोजक रूद्रेश मोहन जायसवाल, धीरज सिंह, मुन्ना प्रजापति, विजय सेठ सहित अन्य लोगों का सहयोग सराहनीय रहा। अन्त में पूर्व सभासद दीपक जायसवाल ने समस्त आगंतुकों व सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 2339832805624196486

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item