मुर्दो की अवाज बनेगा सेव वक्फ इन्डिया ट्रस्ट
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_540.html
बाराबंकी। कब्रिस्तानो मे जमीनों पर कब्जा करने वाले भूमाफियाओं की
हरकतों के खिलाफ सेव वक्फ इन्डिया अब आर पार की लड़ाई लड़कर मुर्दो की आवाज
बनेगी, कब्रिस्तानों और वक्फ सम्पत्तियों को अतिक्रमण से मुक्त कराया
जायेगा। यह बात आज उमैर किदवई की अध्यक्षता में मुगलदरबार मे आयोजित
हगामी बैठक में महासचिव हाजी शहाब खालिद ने वयक्त करते हुये कही। हाजी
शहाब खालिद ने यह भी कहा वक्फ की जमीनों पर कब्जा करने वालो के खिलाफ
प्रशासन को सूचना दी जायेेगी। इसके लिए जिला स्तर पर सम्मेलन और प्रर्दशन
की तैयारी की जा रही है। अध्यक्ष उमैर किदवई ने कहा हमारी खामोशी ने वक्फ
खोरो के हौसलो को बुलन्द कर दिया आज वक्फ की जायदादो को हमारे सामने लूटा
जा रहा है। और हम खामोश तमाशाई बने है। वरिष्ठ उपाध्यक्ष रिजवान मुस्तफा
ने कहा कि औकाफ की वक्फ जायदादों को वक्फ खोरो से बचाने के लिए ‘‘सेव
वक्फ इण्डिया ट्रस्ट‘‘ पुरे सूबे में 130352 औकाफ रजिस्टर्ड है और एक लाख
से ज्यादा गैर रजिस्टर्ड है। अपने जिले बाराबंकी मे 4679 रजिस्टर्ड है
जिसमें 4556 अलल खेर है। 123 अलल औलाद है। और तकरीबन 2000 वक्फ अभी
रजिस्टर्ड नही है। कुल मिलाकर तकरीबन 6500 से ज्यादा औकाफो पर हमारी
अनदेखी से नजायज कब्जे हो गये है या दस्तावेज मे हेराफेरी करके बेच दिया
गया है। जो सरासर गलत वा गैर कानूनी है। जो 13 अप्रैल मुगलदरबार मे 11
बजे प्रेसकान्प्रेस कर मजरे आम पर लाई जायेगी। इस मौके पर ताज बाबा राईन,
हाफिज अफजल, इस्माईल कुरैशी, मकासिद हुसैन रिजवी, अन्जुम किदवई के अलावा
बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

