जनता को बेहतर चिकित्सा उपलब्ध कराना सपा की मंशा: सुरेश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_201.html
बाराबंकी। बहुत कम समय में उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में
व्यापक बदलाव देखने को मिले है। वर्तमान समय में एक सकरात्मक माहौल का
असर स्वास्थ्य के प्रति लोगों के आत्मविश्वास के रूप में उभरा है। उत्तर
प्रदेश में चिकित्सा सुविधाओं की लगातार वृद्धि इस तथ्य का प्रमाण है।
चश्मा वितरण शिविर के जरिये मैं अपने क्षेत्र के लोगों की सहायता करना
चाहता हूँ। उक्त विचार बंकी टाउन में अपने निजी खर्चे से मुफ्त आंखों की
जांच एवं निःशुल्क चश्मा वितरण कार्यक्रम का उद्घाटन करने के पश्चात सदर
विधायक सुरेश यादव ने व्यक्त कियें। श्री यादव ने आगे कहां कि प्रदेश की
जनता को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो, इसके लिए सरकार सभी कदम उठा
रही है। आज सरकारी चिकित्सालयों में बड़ी संख्या में सभी जरूरत मंदों को
बेहतर और सस्ता इलाज मुहैया कराया जा रहा है। सभी मरीजों का भर्ती शुल्क
माफ कर दिया गया है। मरीजो को अब तीन दिन की जगह पांच दिन की दवांए
उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही लम्बे उपचार वाले मरीजों को 15 दिन की
दवाये दी जा रही है। सरकार की कोशिश है कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में
डॉक्टर की उपस्थिति सुनिश्चित की जा सकें। मेरा यह पूरा प्रयास है कि
अपने क्षेत्र के सभी गरीब लोगों की किस तरह से सहायता कर सकँूं यह उसी की
कड़ी में एक छोटा सा प्रयास है कि अपने निजी खर्चे से मैं मुफ्त आखों की
जांच कराकर चस्मा उनके घर पर मुफ्त पहुंचाने का काम कर रहा हूँ। सपा
जिलाध्यक्ष डॉ. कुलदीप सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि सदर विधायक
द्वारा कराया जा रहा यह काम अपने आप में एक मिशाल है। समाजवादी पार्टी
सभी धर्मों एवं जातियों के लोगों की निःस्वार्थ भावना से काम कर रही है।
आने वाले 2017 के चुनाव में समाजवादी पार्टी एक बार पुनः पूर्ण बहुमत से
ऊर्जावान, नौजवान, मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नेतृत्व में पूर्ण बहुमत
से उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। मुफ्त आंखों की जांच एवं चस्मा वितरण
कार्यक्रम में आज बंकी टाउन में कुल 435 लोगों की आखों की जांच की गयी
तथा चस्मा उनके घर पर मुफ्त पहुंचाया जायेगा। अगला कैम्प 15 अप्रैल को
ब्लाक बंकी में आयोजित किया जायेगा। इस अवसर पर मुख्यरूप से बंकी चेयरमैन
पति श्याम सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कामता प्रसाद यादव, मो. रिजवान संजय,
सभासद मास्टर तारीक अहमद, दीपक गुप्ता, रमेश यादव गुड्डू पूर्व प्रधान,
संतोष यादव, मो. अलीम गुड्डू, यशवन्त यादव समैत सैकड़ों लोगों उपस्थित थे।

