एमएलसी राजेश का हुआ जोरदार स्वागत
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_545.html
बाराबंकी। फजलुर्रहमान पार्क में नवनिर्वाचित सदस्य विधान परिषद के राजेश
कुमार यादव ‘राजू‘ भव्य स्वागत किया गया। जिसमें सपा कार्यकर्ताओं ने
राजेश को माल्यार्पण एवं स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर
एमएलसी राजेश यादव ने कहा कि 2017 में समाजवादी पार्टी की प्रचंड बहुमत
की सरकार बनेगी और दुबारा अखिलेश यादव प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में
शपथ लंेगे। उन्होने कार्यकर्ताओं से कहा कि आप लोग पूरी तरह 2017 के
चुनाव की तैयारी में जुट जायें और गांव-गांव जाकर सपा सरकार द्वारा कराये
गये कार्यों को लोगों को अवगत करायें। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए
जिलाध्यक्ष समाजवादी पार्टी डा. कुलदीप सिंह ने कहा कि समाजवादी पार्टी
को अन्य पार्टियों से अपनी अलग पहचान बनाना है। समाजवादी आन्दोलन को आगे
बढ़ाने के लिए संगठन को मजबूत करना है। इस मौक्े पर छात्र नेता आशीष सिंह
आर्यन, आसिफ सभासद, शिवा शर्मा एडवोकेट, आमिर एडवोकट, शिवम शुक्ला, रफी
अहमद, इमरान, शादाब, ऋषभ सिंह, वीरू, अर्पित श्रीवास्तव, करन मिश्रा,
अस्सू भाई, प्रीतम सिंह वर्मा, नफीस, हिमांशु दीक्षित, करूणेश द्विवेदी
‘केडी‘, सौरभ द्विवेदी, सावेज खान सहित आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
