सरकारी अध्यापक ने अपनी जगह पढ़ाने को रखा चार हजार में रखा टीचर, सस्पेंड
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_544.html
टोहाना के बढ़ईखेड़ा में तैनात एक सरकारी अध्यापक राजेश कुमार को शिक्षा विभाग ने सस्पेंड कर दिया है। आरोप था कि सरकारी अध्यापक अपनी जगह किसी अन्य शिक्षक को स्कूल में पढ़ाने के लिए रखे हुए था। आरोपी अध्यापक केएम सरस्वती स्कूल में सह संचालक भी है। जिला शिक्षा अधिकारी यज्ञदत्त वर्मा ने अध्यापक राजेश कुमार को सस्पेंड करने की पुष्टि की है।
चार हजार में रखा था दूसरा अध्यापक
डीईओ यज्ञदत्त वर्मा ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि आरोपी अध्यापक एक निजी स्कूल का संचालक भी है। साथ ही वह सरकारी अध्यापक के तौर पर नौकरी भी कर रहा है। उक्त अध्यापक जुलाई से अभी तक स्कूल में गया ही नहीं था। उसने बच्चों को पढ़ाने के लिए अपनी जगह एक अन्य शिक्षक नियुक्त कर रखा था, जिसे आरोपी राजेश अपनी तरफ से चार हजार रुपये तनख्वाह देता था।
डीईओ ने बताया कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने इस मामले की जांच करवाई गई। स्कूल में जाकर निरीक्षण भी किया गया। जांच में दोषी पाए जाने के बाद आरोपी अध्यापक राजेश को सस्पेंड कर दिया गया।