aajtaktimes

बारातियों की बस पलटी, 25 घायल

करंडा से सुहवल जा रही बारातियों से भरी बस शुक्रवार की देर शाम शहर कोतवाली क्षेत्र के आदर्श बाजार में अनियंत्रित होकर खड्ड में जा गिरी। हादसे में 25 लोग घायल हो गए। उनमें तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया।
करंडा थाना  क्षेत्र के कोठिया धरम्मरपुर गांव निवासी संगम यादव मास्टर के पुत्र  रविंद्र यादव की शुक्रवार को शादी है। इसमें शामिल होने के लिए करीब 60 बाराती निजी बस से सुहवल थाना क्षेत्र के पठकनिया गांव जा  रहे थे। शाम साढ़े सात बजे बारातियों से भरी तेज रफ्तरा बस अभी आदर्श बाजार स्थित पुलिया के पास पहुंची ही थी कि अचानक अनियंत्रित हो गई और खड्ड में जा गिरी। बस का चालक कूद कर फरार हो गया। बस  पलटने की जानकरी होते ही आस-पास के गांव के लोग घटना स्थल पर पहुंच गए और  बरातियों को निकलने लगे। कुछ ही देर में पुलिस  भी वहां पहुंच गई। पुलिस ने हादसे की सूचना मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एमपी सिंह को दी। उन्होंने  जिला अस्पताल में खड़ी  108 नंबर की तीन एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल पहुंचवाया। आदर्श बाजार में जंजीरपुर पुलिया के पास खड्ड में बस गिरने की घटना में नरेंद्र यादव, मंटू यादव, आलम, गौतम यादव, शैलेस यादव, विपुल यादव, सुनील यादव, आलोक, सोनू, अनिल यादव, अखिलेश यादव, धनंजय यादव, बंटी, मोनू, बालचंद यादव, मिथिलेश यादव, विकास यादव घायल हो गए। जानकारी होने पर एसपी सिटी लल्लन राय, क्षेत्राधिकारी वेदप्रकाश सिंह आदि अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए। एसपी सिटी लल्लन राय ने बताया कि घायलों की स्थिति सामान्य है। सबका उपचार चल रहा है।

Related

news 6568984571621564810

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item