दिल्ली की एजेंसी ने डाक्टर के घर भेज दी नाबालिग नौकरानी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_551.html
दिल्ली की एक कंसलटेंट एजेंसी ने मुरादाबाद के डाक्टर के घर नाबालिग नौकरानी भेज दी। डाक्टर ने एजेंसी के कर्मचारियों से पूछताछ की तो वह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। शनिवार को डाक्टर ने इस मामले की जानकारी पुलिस को देकर नौकरानी को भेजने वाली कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई और नौकरानी को उसके परिजनों के हवाले कराने की मांग की है।
साईं अस्पताल के डाक्टर अंकुर गोयल ने शनिवार को मझोला थाने में एक लिखित शिकायत पत्र दिया। उन्होंने बताया कि दिल्ली के मोहन बाबानगर स्थित नेशु इंटरप्राइजेज कंसलटेंट कंपनी से वह कर्मचारी हायर करते रहे हैं। नौकरानी संगीता कुछ दिन पहले छुट्टी पर चली गई थी। उन्होंने कंपनी के कर्मचारी मुन्ना और समीर से संपर्क कर दूसरी नौकरानी को भिजवाने को कहा था। तीन दिन पहले एजेंसी की ओर से दूसरी नौकरानी भेज दी गई। जिसके कागजातों में वह बालिग दर्शाई गई थी। जबकि वह नाबालिग लग रही थी।
नौकरानी असम की रहने वाली है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि किशोरी से पूछताछ की गई है। एजेंसी के कर्मचारियों की तलाश की जा रही है। पुलिस की एक टीम दिल्ली भेजी गई है। नौकरानी को बेचा तो नहीं है। इसकी भी जांच की जा रही है। उधर, साईं अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डा. वीके गोयल से जब इस बारे में जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि उन्हें इस बारे की कोई जानकारी नहीं है।