aajtaktimes

पटना में कन्हैया की सभा में हंगामा, दिखाए गए काले झंडे

पटना। जेएनयू छात्र संघ कन्हैया कुमार को आज पटना शहर में एक सभा के दौरान विरोध का सामना करना पड़ा। शहर के एसकेएम मॉल में चल रही उनकी सभा में जमकर हंगामा हुआ। यहां कन्हैया कुमार को काले झंडे दिखाए गए। और जब वो भाषण दे रहे थे उसी दौरान यहां लोगों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस ने हंगामे के बाद दो लोगों को हिरासत में लिया है। घटना पर कन्हैया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनको काला झंडा दिखाया जाए या जूते फेंके जाए उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।
कन्हैया ने कहा कि काला झंडा दिखाना लोकंत्रातिक आधार है दिखाने दीजिये। वो कार्यक्रम को डिस्टर्ब करने आए थे लेकिन हम और कितना डिस्टर्ब होंगे। गरीबी, बेरोजगारी जैसे समस्याओं ने पहले ही इतने समय से डिस्टर्ब करके रखा है। मैं 15 लाख रूपए की बात कर रहा था शिक्षा की बात कर रहा था तभी इन लोगो को बुरा लग गया और 2 लोग खड़े हो गए। देशभक्ति और मोदी भक्ति देश के लिए क्या सही है देश के अंदर सवा सो करोड़ लोग रहते है उनके हक की बात करना देशभक्ति है।

Related

news 6645334332410646757

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item