पीएम का भाषण दिखाने पर एलईडी उठा ले गयी पुलिस
https://husainijnp.blogspot.com/2016/05/blog-post_3.html
गाजीपुर। बलिया में पीएम मोदी का लाइव भाषण दिखने के लिए लंका बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर एलईडी स्क्रीन लगाई गयी थी। स्क्रीन को पास खड़े होकर काफी संख्या में लोग बलिया में चल रहा मोदी का लाइव भाषण देखने के साथ सुन भी रहे थे। लगभग आधा घंटे बाद कोतवाली पुलिस सूचना मिलने के बाद दोनों जगहों पर पहुँची और स्क्रीन सहित दोनों वाहनों को लेकर कोतवाली आ गयी। यहाँ स्क्रीन लगाने वालों से पुलिस पूछताछ कर रही है। कोतवाल प्रशांत श्रीवास्तव ने बताया की इन दोनों स्क्रीन चलाने वालो ने अनुमति नही ली थी। इसलिए दोनों को बंद कराया गया है।

