aajtaktimes

जन-जन से सम्पर्क करके लोगों को बतायी सपा की उपलब्धि

जौनपुर। सदर विधानसभा के 3 सेक्टरों में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा साइकिल यात्रा निकाली गयी। यात्रा के माध्यम से सपाजनों ने जन-जन से सम्पर्क करे सरकार की उपलब्धियों को बताया। सेक्टर कलापुर से प्रभारी सुबाष यादव, गभिरन से डा. दशरथ यादव व गुलालपुर से गुलाब चन्द्र मौर्य के नेतृत्व में यात्रा निकाली गयी। रैली में शामिल सपाजनों ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को 2017 मे पुनः मुख्यमंत्री बनाने की अपील किया। कलापुर, मैरवा, गुलालपुर से शुरू हुई साइकिल रैली का समापन गभिरन में हुआ जहां नुक्कड़ सभा का आयोजन हुआ। इस मौके पर सदर विस क्षेत्र के सपा प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव, गजराज यादव, विरेन्द्र यादव, हिसामुद्दीन अंसारी, राजन यादव, फैजल, समीर अहमद, अशोक यादव, दलसिंगार यादव, गुड्डू यादव, राजनेता यादव, प्रेमचन्द्र यादव, बसंता प्रधान, सुमन यादव प्रधान, डा. सुशीला यादव प्रधान, जय प्रकाश यादव, अर्जुन यादव, सुरेन्द्र यादव, महताब, मो. दानिश, मो. जफर के अलावा सैकड़ों सपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसी क्रम में सपा विस प्रत्याशी मो. जावेद सिद्दीकी के नेतृत्व में साइकिल रैली निकाली गयी। रैली का शुभारम्भ पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री संगीता यादव ने झण्डी दिखाकर किया। इसके बाद मो. सिद्दीकी ने जन-जन से सम्पर्क करके उनको पार्टी की नीतियों को बताया।

Related

UP 5853475950689721415

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item