aajtaktimes

खलिहान मंे लगी आग से हजारों का नुकसान

जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव में बीती रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गयी जिसकी चपेट में आने से हजारों रूपये की सम्पत्ति जलकर राख हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी ब्रह्मदेव पाण्डेय के खलिहान में आग लग गयी जिसकी जानकारी होने पर जुटे लोगों द्वारा जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक हजारों रूपये का सामान स्वाहा हो चुका था। पीड़ित के अनुसार इस अग्निकाण्ड में 25 कुंतल, सरपत सहित खलिहान में रखा सब कुछ जल गया है। मामले की जानकारी पुलिस को दे दी गयी है। ग्राम प्रधान सहित क्षेत्रीय लोगों ने जिला प्रशासन से अहेतुक सहायता की मांग किया है।

Related

UP 9155920465987357485

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item