aajtaktimes

ट्रेन के शौचालय में मिला युवक शव, मचा हड़कम्प


अजमी रिज़वी
रामनगर बाराबंकी। बरौनी से ग्वालियर जा रही एक्सप्रेस ट्रेन की जरनल बोगी
के शौचालय में एक 40 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की लाश शौचालय के खिड़की की
सरियों से लटकती पायी गई। गार्ड की सूचना पर बुढवल में रूकी ट्रेन में
आरपीएफ व जीआरपी के जवानो द्वारा शौचालय की सिटकिनी को तोडकर लाश बाहर
निकाली गयी। करीब एक घण्टा बिलम्ब से ग्वालियर बरौनी ट्रेन को रवाना किया
गया। मृतक का सर उसी के सर्ट से बंधा था। व दोनो घुटने शौचालय की सीटो पर
रखे हुये थे। वह व्यक्ति केवल पैन्ट व बनियान पहने हुये था। मिली जानकारी
के अनुसार बुधवार की सुबह 9 बजे 11123 अप बरौनी से ग्वालियर से जा रही
एक्सप्रेस ट्रेन के शौचालय में जब एक यात्री करनैलगंज के पास बाथरूम के
लिये गया काफी देर खटकठाने के बाद जब अन्दर से बन्द शौचालय का दरवाजा न
खुला तो सवारियों द्वारा ट्रेन के गार्ड को इसकी सूचना दी गई। गार्ड ने
आरपीएफ स्कोट के माध्यम से जब शौचालय को खोलना चाहा तो उसका दरवाजा नही
खुला। गार्ड द्वारा इसकी सूचना तुरन्त ही बुढवल जक्शन पर दी गई। जहां
ट्रेन को रोककर दरवाजा तोडा गया। तो उसमें एक 40 वर्षीय अज्ञात युवक की
लाश पायी गई। युवक कहां का है वह कहां जा रहा था यह बात पता नही चल पायी
है। क्योकि उसके पास न ही कोई सामान बरामद हुआ न ही यात्रा टिकट। पुलिस
ने लाश को उतार कर पीएम हेतु भिजवाया। ट्रेन के गार्ड आनन्द कुमार सिंह
बताया कि मुझे स्कोट पार्टी से जब यह सूचना मिली कि करीब दो घण्टे से एक
व्यक्ति शौचालय के अन्दर है। और काफी प्रयास के बाद से अन्दर से किसी
प्रकार की आवाज नही आ रही है। जनरल बोगी में बैठी सवारियों ने बताया कि
यह व्यक्ति फोन पर किसी से बार बार बात तो कह रहा था। गोण्डा के बाद यह
व्यक्ति शौचालय की तरफ गया और काफी देर तक नही आया। तो हम लोगो ने इसकी
सूचना पुलिस वालो को दी। तब तक ट्रेन बुढवल पहुंच चुकी थी। आरपीएफ
प्रभारी ने बताया कि वह व्यक्ति अर्ध विक्षप्ति का था। उसके पास कोई
सामान बरामद नही हुआ है। ट्रेन की गैलरी में एक बंधी बोरी दिखाई पडी उसे
खोला गया तो उसके अन्दर कबाड व सीसी बोतल पाये गये। यह बोरी उसी की हो
सकती है। समाचार लिखे जाने तक उस अज्ञात व्यक्ति का नाम व पता नही चल
सका।

Related

UP 522710795477044047

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item