aajtaktimes

पुलों के बन जाने से लोगों को आवागमन मे मिलेगी सुगमता: सुरेश


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सदर विधायक सुरेश यादव ने आज छाया चौराहे से स्टेशन रोड पर
जमुरिया पुल के चौड़ीकरण लागत 73 लाख 13 हजार व अफीम कोठी के बगल से
दुर्गापुरी वार्ड को जोड़ने हेतु जमुरिया नाले पर पुल निर्माण कार्य लागत
69 लाख 46 हजार रूपये का शिलान्यास किया। इस मौके पर उन्होने कहा कि इन
दोनों पुलों के बन जाने से शहर में जाम की स्थिति में काफी सुधार होगा
तथा दो मोहल्ले जो आपस में जुड़ नही पा रहे थे उसमें आपस में आवागमन शुरू
हो पायेगा। समाजवादी सरकार का संकल्प है कि उत्तर प्रदेश में समता,
सद्भावना और सहयोग का नया लोकतंत्रीय माहौल बनाने का ताकि पिछले शासन काल
में सामाजिक, साम्प्रदायिकता, जातीयता की कट्टरता, कटुता तथा विद्वेष की
दुर्भावनाओं से प्रदेश को मुक्त किया जा सके। इस दिशा में समाजवादी सरकार
को बहुत बड़ी सफलता भी मिली है। उत्तर प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री अखिलेश
यादव ने समाज के सभी वर्गों के हितों की ओर ध्यान दिया है। श्री यादव ने
कहा कि किसानों की तरक्की उनकी खुशहाली और खेती के विकास को सर्वोच्च
प्राथमिकता दी है। युवकों, छात्रों, महिलाओं के कल्याण पर पूरा ध्यान
दिया गया है। अल्पसंख्यकों की शिक्षा रोजगार तथा बुनकरों की समस्याओं के
लिए पिछले चार वर्षों में कितने ही बड़े फैसले हुए हैं और लागू किये गये
हैं। उतने कदाचित इससे पूर्व किसी भी सरकार ने कभी नही किये। विशिष्ठ
अतिथि के रूप में मौजूद जिलाधिकारी अजय यादव ने कहा कि सदर विधायक द्वारा
विकास के प्रति अधिक रूचि है। अक्सर वह मुझसे तथा अन्य सम्बन्धित
अधिकारियों से विकास कार्यों के प्रति चर्चा-परिचर्चा करते रहते हैं।
समारोह में मुख्य रूप से सपा वरिष्ठ नेता रामनाथ मौर्या, जेई मनोज कुमार
सिंह, मो0 रिजवान संजय, कामता प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार जैन, नसीम
कीर्ती, अजय वर्मा बब्लू, सभासद सादिक हुसैन, दीपक गुप्ता, मो0 आसिफ,
तौकीर कररार, पव्वा यादव, संजीव गुप्ता सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related

UP 5726436305094915570

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item