aajtaktimes

दिल्ली से छूटी ट्रेन, डेढ़ घंटे में हुआ प्यार, अलीगढ़ में कर ली शादी

आपने सफर में किसी अपरिचित से बात की होगी, उसे दोस्त बनाया होगा लेकिन क्या कभी सफर में हफसफर बनने की कहानी सुनी है? अगर नहीं तो दिल्ली के नजदीक बने अलीगढ़ में प्यार की ये दास्तां आपके दिल में बस जाएगी। दिल्ली से चली ट्रेन में बैठे एक युवक-युवती में अलीगढ़ पहुंचते पहुंचते प्यार ऐसा परवान चढ़ा कि दोनों ने ट्रेन में ही शादी कर ली। लड़के की मदद की एक महिला ने जिसके पास सिंदूर था और एक यात्री ने दोनों की इस अनोखी शादी में पंडित की भूमिका निभाई।
हां, लड़का तब थोड़ा डर गया जब इस शादी की खबर फैल गई और टूंडला स्टेशन पर मीडिया का जमघट लग गया। भीड़ देख शादी करने वाला लड़का सीट के नीचे छिप गया, जिसके बाद लड़की ने उसका चेहरा मीडिया के सामने आगे किया। दरअसल, फिल्मी स्टाइल की यह प्रेम कहानी पूर्वा एक्सप्रेस के एसी-3 कोच की है। दिल्ली से गाड़ी छूटने के बाद युवक युवती में पहले जान पहचान हुई और फिर प्यार... दोनों ने शादी करने के लिए इंतजार भी नहीं किया और तुरत-फुरत ट्रेन में ही ब्याह रचा डाला।

Related

UP 411339724932730502

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item