aajtaktimes

तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव एवं जागरण का हुआ शुभारम्भ


जौनपुर। चैत्र नवरात्र उत्सव समिति मां काली मन्दिर सब्जी मण्डी द्वारा बीती रात तीन दिवसीय श्रृंगार महोत्सव एवं जागरण का शुभारम्भ किया गया जिसका उद्घाटन कर्मचारी नेता/समाजसेवी राकेश श्रीवास्तव ने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। तत्पश्चात् उन्होंने कहा कि मां काली कलियुग की महाधिष्ठाती देवी हैं। सर्वपूज्य एवं सर्वशक्तिशाली हैं। माता के दर्शन-पूजन से सभी बाधाएं दूर हो जाती हैं। इसके बाद आयोजन समिति ने मुख्य अतिथि श्री श्रीवास्तव सहित पंडित जी रामलीला समिति के अध्यक्ष किशन हरलालका को स्मृति चिन्ह भेंट किया। इसके उपरांत भजन गायक अभिषेक मयंक व वाराणसी से आयी गीतांजलि मौर्य ने देवी गीत व पचरा सुनाकर श्रोताओं को मंत्र-मुग्ध कर दिया। इस दौरान इलाहाबाद से आयी तरूण चोपड़ा ग्रुप ने शिव-पार्वती, राधाकृष्ण, गणेश जी की सुन्दर प्रस्तुति देकर माहौल को पूरी तरह से भक्तिमय बना दिया। इस अवसर पर अध्यक्ष गोपाल साहू, अमित मोदनवाल, विजय कुमार, संयोजक रूद्रेश मोहन जायसवाल, पूर्व सभासद दीपक जायसवाल, धीरज सिंह, मुन्ना प्रजापति, विजय सेठ सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। अन्त में सभासद पति दीपक जायसवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

UP 1089259487416982830

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item