aajtaktimes

बच्चों ने रैली निकालकर अभिभावकों को किया जागरूक


जौनपुर। सर्वशिक्षा अभियान के तहत प्रत्येक घर से 5 वर्ष के बच्चों को स्कूल चलने के लिये प्रेरित करने के क्रम में प्राथमिक विद्यालय एवं जूनियर हाईस्कूल मेंजा-मड़ियाहूं में रैली निकाली गयी। रैली का नेतृत्व ग्राम प्रधान श्रीमती राजपत्ती पटेल व एबीएसए शैलपति यादव ने संयुक्त रूप से किया। रैली में शामिल बच्चे अभिभावकों को अपने बच्चों को स्कूल भेजने के लिये प्रेरित करने के साथ ही लोगों को जागरूक किया। रैली में प्रधानाध्यापक रामयश, दिनेश, आरती, मालती, शमशोर, रेनू, पूर्व प्रधान शीतला प्रसाद पटेल, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, शिक्षा प्रेरक, अनुदेशक, ग्राम शिक्षा समिति के अध्यक्ष के अलावा तमाम गणमान्य नागरिक शामिल रहे।

Related

UP 5481321198538283372

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item