aajtaktimes

जौनपुर में धूमधाम से मनायी गयी भारत रत्न डा. अम्बेडकर की 125वीं जयंती


जौनपुर। संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डा. भीम राव अम्बेडकर की 125वीं जयंती गुरूवार को विभिन्न राजनीतिक दलों व स्वयंसेवी संगठनों ने धूमधाम से मनायी। इस बाबत जहां नगर के अम्बेडकर तिराहे पर स्थित उनकी मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया, वहीं तमाम कार्यालयों सहित जगह-जगह उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। साथ ही संगोष्ठी का आयोजन करके उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर प्रकाश डालते हुये बताये गये मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया। इस दौरान भण्डारी स्टेशन से एक विशाल शोभायात्रा निकाली गयी जो नगर भ्रमण करते हुये अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचकर सभा के रूप में परिवर्तित हो गयी।
भाजपा नगर इकाई द्वारा अम्बेडकर तिराहे पर संगोष्ठी की गयी जहां सांसद राम चरित्र निषाद ने डा. अम्बेडकर के जन्म को भारतीय इतिहास की अविस्मरणीय घटना बताया तो पूर्व जिलाध्यक्ष ईश्वरदेव सिंह, अशोक श्रीवास्तव, हरिश्चन्द्र सिंह, पूर्व सांसद विद्यासागर सोनकर, पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, युवा नेता पंकज जायसवाल ने उनको आधुनिक भारत के निर्माता की संज्ञा दिया। संगोष्ठी का संचालन नगर अध्यक्ष आशीष गुप्त ने किया। इस अवसर पर राजेश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सतीश त्यागी, घनश्याम गुप्त, सुधांशू सिंह, डा. यूपी सिंह, अनिल जायसवाल, कृष्णकांत साहू, गोपाल जायसवाल, राजवीर सिंह, सुनील गुप्ता, रामकृष्ण बिन्द, प्रदीप जायसवाल मौजूद रहे।

जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर भारतरत्न का जन्मदिन जिलाध्यक्ष इन्द्रभुवन सिंह की अध्यक्षता में मनी जिसकी अध्यक्षता करते हुये श्री सिंह ने कहा कि बाबा साहब का पूरा जीवन दृढ़ संघर्ष, प्रेरणा व प्रगति को समर्पित रहा है। आधुनिक भारत के निर्माण व देश को नये परिवेश के साथ आगे ले चलने हेतु उनके प्रयासों का आज भी देश नमन कर रहा है। इस अवसर पर प्रो. देवेश उपाध्याय, देवेन्द्र मिश्र, राजनाथ राम, मोती लाल बिन्द, साजिद हमीद, डा. इन्द्रसेन श्रीवास्तव, सतीश यादव, लाल प्रकाश पाल, राकेश उपाध्याय, धर्मनाथ सरोज, नरेन्द्र पटेल, कमलेश अग्रहरि, नन्द लाल पाल, हरि लाल पासी, सुखराज दिनकर सहित अन्य उपस्थित रहे। संचालन विजय शंकर उपाध्याय एडवोकेट ने किया।
राष्ट्रीय लोकदल द्वारा बाबा साहब का जन्मदिन तारापुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष डा. सत्येन्द्र सिंह की अध्यक्षता में मनाया गया जहां सर्वप्रथम डा. सिंह ने भारत रत्न के चित्र पर माल्यार्पण किया। तत्पश्चात् आयोजित गोष्ठी में वक्ताओं ने उनके जीवन परिचय पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस अवसर पर राम आसरे विश्वकर्मा, संजय सिंह, उद्यम सिंह यादव, एसए रिजवी, अशोक प्रधान, राजेश प्रजापति, अखिलेश पाल, सुनील सिंह, डा. पीके श्रीवास्तव, डा. सुनील श्रीवास्तव, डा. एचएन पाण्डेय उपस्थित रहे।
मुख्य विकास अधिकारी पीसी श्रीवास्तव की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में शासन के निर्देशानुसार डा. अम्बेडकर की जयन्ती समरसता दिवस के रूप में मनी जहां सर्वप्रथम उनके चित्र पर अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा मार्ल्यापण किया गया। तत्पश्चात् मुख्य विकास अधिकारी ने सभी को शपथ दिलाते हुये बताया कि 14 से 24 अप्रैल तक सभी ग्रामसभाओं में बैठकें होंगी जिसमें किसान दिवस, विकास दिवस आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इसके पहले पीडी तेज प्रताप मिश्र, डीएसटीओ राम नारायण यादव, एआर कापरेटिव एके गुप्ता, बीएल यादव, अनवर आदि ने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सुरेश अस्थाना ने किया। इस अवसर पर जिला समाज कल्याण अधिकारी मीनाक्षी वर्मा, डीपीआरओ चूरन राम जायसवाल, विकलांग कल्याण अधिकारी राजेश सोनकर, दिनेश श्रीवास्तव, फौजदार यादव, राकेश, धीरज, श्रीनाथ सेठ, अनिल श्रीवास्तव, राजेन्द्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
जलालपुर संवाददाता के अनुसार ओलम्पिक खेलकूद संघ के जिलाध्यक्ष व भाजपा के युवा नेता विक्रम प्रताप सिंह ने गुरुवार को डा. अम्बेडकर जयंती मनायी। इस मौके पर उन्होंने विभिन्न ब्लाकों के कई गांवों में जाकर बाबा अम्बेडकर के मूर्ति पर माल्यार्पण किया। बताया गया कि उन्होंने जलालपुर ब्लाक के हरीपुर, नेवढ़िया के इटाएं, धर्मापुर के रतीपुर, कादीपुर, पिलखनी, बंजारेपुर, समोधीपुर व सरकोनी ब्लाक के नत्थनपुर, राजेपुर सहित अन्य गांवों में जाकर डा. अम्बेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताये मार्गों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान उनके साथ बीरबल राम, बल्ला गौतम, जीत लाल, धनंजय, राधेश्याम, शिवकुमार, दिग्विजय, विशाल मिश्रा, विनोद सिंह, डा. राम आसरे आदि मौजूद रहे।

Related

UP 918516756711020377

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item