aajtaktimes

चहारसू के चौरा मन्दिर में स्थापित की माता रानी की प्रतिमा


जौनपुर। नगर के चहारसू चौराहे के पास स्थित प्राचीनतम चौरा माता की नवनिर्मित प्रतिमा का गुरूवार को विधि-विधान से स्थापना की गयी जिसके पूर्व प्रतिमा का नगर भ्रमण कराया गया। इसके पहले मारवाड़ी धर्मशाला के बगल में स्थित चौरा माता मंदिर पर सभी भक्तजन एकत्रित हुये जहां से चौरा माता की प्रतिमा को लेकर भक्तों ने शोभायात्रा निकाला। हाथी, घोड़े, बैण्ड-बाजे, ढोल-ताशे से सुसज्जित शोभायात्रा में चौरा माता की प्रतिमा को सिंहासन पर बैठा गया था जिनका जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा करके स्वागत किया। नगर भ्रमण करते हुये शोभायात्रा पुनः मंदिर पहुंचकर समाप्त हो गयी जहां ज्योतिषाचार्य एवं कर्मकाण्ड विशेषज्ञ पं. रूप नरायन मिश्र सहित अन्य विद्वानों ने विधि-विधान से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ माता रानी की प्रतिमा को मंदिर में स्थापित कराया। शाम को शक्ति यज्ञ का आयोजन हुआ जहां सैकड़ों भक्तों ने शामिल होकर यज्ञ में आहूति दी। इस दौरान वैदिक मंत्रोच्चार की गूंज से पूरा वातावरण गंुजायमान हो उठा। इस अवसर पर राजेश गुप्ता अध्यक्ष शक्तिपीठ मां चौरा माता मन्दिर के अलावा रामजी सेठ, अनूप साहू, उमंग केसरवानी, पिण्टू केसरवानी, राजू गुप्ता, रामचन्द्र बिन्द के अलावा सैकड़ों नागरिक उपस्थित रहे। 

Related

UP 7735039437784990599

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item