aajtaktimes

सम्राट अशोक जयंती 17 को, जुटेंगे तमाम दिग्गज


जौनपुर। प्रियदर्शी अशोक मिश सहित अन्य सहयोगी संस्थाओं द्वारा भारतीय इतिहास के शासक सम्राट अशोक महान की जयंती 17 अप्रैल दिन रविवार को भगवान गौतम बुद्ध इण्टर कालेज चम्बलतारा में प्रातः 10 बजे मनायी जायेगी। उक्त मौके पर उपस्थित अतिथि सम्राट अशोक का धम्म एवं भारतीय संविधान विषय पर अपना विचार देंगे। समारोह के मुख्य अतिथि डा. राम आसरे सिंह कुशवाहा कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार और विशिष्ट अतिथि डा. राम अवध यादव पूर्व सीएमओ सोनभद्र, मेजर डा. अनिल मौर्य एवं सरदार रामधनी सिंह चीफ एडवाइजर भारत मौर्य संघ पंजाब हैं। इस आशय की जानकारी देते हुये विक्रमादित्य मौर्य ने बताया कि कार्यक्रम की अध्यक्षता मिशन के अध्यक्ष परमानन्द मौर्य करेंगे। मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय मौर्य रहेंगे।

Related

UP 93159337027602692

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item