aajtaktimes

एकल विद्यालय अभियान ने राम महोत्सव व अम्बेडकर जयंती मनायी


जौनपुर। एकल विद्यालय अभियान द्वारा राम महोत्सव एवं अम्बेडकर जयंती पर गोष्ठी का आयोजन करके शोभायात्रा निकाला गया। शोभायात्रा में शामिल लोग अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचकर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके पहले खरका कार्यालय पर विचार गोष्ठी हुई जहां अंचल अध्यक्ष वेद प्रकाश सिंह ने डा. अम्बेडकर के जीवन पर प्रकाश डाला। इसी क्रम में वाराणसी से आये अभियान के भाग प्रमुख संजीत जी ने राम महोत्सव पर प्रकाश डालते हुये कहा कि जिस प्रकार भगवान राम ने जंगल में अछूत शबरी के जुठे बेर खाये, निषादराज को गले लगाये और जंगल के वानरों के साथ मिलकर असत्य पर सत्य की विजय पाये, उसी प्रकार समाज के लोग अछूतों को गले लगायें तभी राम प्रसन्न होंगे। इसके बाद शोभायात्रा निकालकर नगर भ्रमण करते हुये लोग अम्बेडकर तिराहे पर पहुंचे जहां डा. अम्बेडकर को माल्यार्पण किये। इस अवसर पर सतीश चन्द्र, धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश, मुरलीधर, आलोक कुमार, अवधेश, सोती लाल, रागिनी सिंह, प्रमीला देवी, नीरज, संध्या, नन्दनी, संतोष कुमार सहित अन्य उपस्थित रहे।

Related

UP 7865351618759651736

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item