aajtaktimes

कोलकाता पहुंचे राहुल, कहा-'राजनीति करने नहीं आया हूं'

कोलकाता। आज कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी कोलकाता में निर्माणाधीन पुल गिरने वाली जगह पर पहुंचे। घटनास्थल से निकलने के बाद उन्होंने कोलकाता मेडिकल कॉलेज में पीड़ितों से भी मुलाकत की। बता दें इस हादसे में 24 लोगों की मौत हो गई थी और कई गंभीर रुप से घायल हो गए।
राहुल गांधी ने यहां पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि वो यहां घायलों से मिलने आए थे और वो कोई भी राजनीतिक बयान नहीं देना चाहते। उन्होंने कहा कि यह एक त्रासदी है इसमें जो भी मदद कर सकता है उसे करनी चाहिए। राहुल गांधी के दौरे के बाद मामले पर चल रही सियासत और तेज हो गई है। विपक्ष ने राहुल पर लाशों की सियासत करने का आरोप लगाया है।

इससे पहले आज कांग्रेस नेता दीपादास मुंशी ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने आरोप लगाया कि पुल बनाने वाली कंपनी के टीएमसी से गहरे रिश्ते हैं इसलिए कंपनी को बचाया जा रहा है। वहीं इस मामले में अब तक पुल बनाने वाली कंपनी के 3 अधिकारियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related

news 8978543017671583648

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item