उमा की चुनौती, विदेशी शराब पर प्रतिबंध लगाएं नीतीश
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_92.html
नई दिल्ली | राज्य में अवैध शराब के निर्माण-कारोबार पर आंशिक प्रतिबंध लगाने वाला विधेयक पारित होने का स्वागत करने के एक दिन बाद केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने शुक्रवार को राज्य के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से साहस दिखाने और विदेशी शराब पर भी प्रतिबंध लगाने को कहा। उमा भारती ने ट्वीट किया कि नीतीशजी क्या हुआ? आपने देशी शराब पर प्रतिबंध लगा दिया लेकिन विदेशी शराब बेचने की अनुमति दी। साहस दिखाएं और विदेशी शराब पर भी प्रतिबंध लगाएं।
इससे पहले बिहार के ग्रामीण इलाकों में पूर्ण शराबबंदी को लेकर जारी अभियान के तहत अबतक 6.20 लाख लीटर देशी शराब नष्ट किए जाने के साथ शहरी इलाके में बिहार स्टेट बिवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (बीएसबीसीएल) द्वारा संचालित 655 दुकानों में से 150 को लाईसेंस निर्गत कर दिए गए हैं। इन दुकानों में भारत में बनी विदेशी शराब बेचने की अनुमति सरकार ने दी है। नष्ट किए गए शराब में से बीएसबीसीएल डीपो में मौजूद 5,67,133 लीटर और 53 हजार लीटर अन्य दुकानों से जब्त देशी शराब शराब शामिल हैं।
गुरुवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने इससे संबंधित विधेयक पारित होने को अच्छा कदम बताया और कुमार से अच्छा काम जारी रखने को कहा था। वहीं कटिहार में उमा भारती ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 19 मई को झारखंड में गंगा से जुड़ी 80 किलोमीटर की जलधारा के सफाई अभियान की शुरूआत करेंगे। झारखंड के साहेबगंज में गंगा के काफी प्रदूषित होने का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि नदी को प्रदूषण मुक्त बनाने के वृहद कार्यक्रम के हिस्से के तौर पर इस जलधारा की सफाई को प्राथमिकता के आधार पर लिया जाएगा।