विधायक ने पीडि़त को दी सहायता राशि
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_595.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। सपा समाजवाद की पक्षधर है, सामन्ती नही, हर गरीब, किसान, नौजवान, मुसलमानों की हिमायती है। सपा सरकार व सरकार की सोच, हमारी योजनाऐ जिन्दगी के साथ भी, जिन्दगी के बाद भी। यह बात जैदपुर विधायक राम गोपाल रावत ने अपने आवास पर रमई पुत्र छेदा तहसील नवाबगंज अन्तर्गत पिपरौली निवासी को आम आदमी बीमा योजना के तहत परिवार में हुयी स्वाभाविक मृत्यु पर जो अत्यन्त गरीब निर्धन परिवार है को 30,000 हजार रूपये की चेक देते हुये यह बात कही। विधायक राम गोपाल रावत ने कहा कि किसान दुर्घटना बीमा के अन्तर्गत पहले की सरकारों ने सिर्फ 1 लाख रूपये देने का काम करती थी, जिससे कुछ भी होना सम्भव नही था। किन्तुु आपकी इस सपा सरकार 1 लाख से बढ़ाकर 5 लाख रूपये की शीघ्र आर्थिक सहायता देने का काम कर रही है जो जिन्दगी के बाद भी, यह है सपा का चाल चरित्र व चेहर सही मायनों में बिना वोट के लालच से बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के उस सपने को साकार कर रहे है, जो सपना बाबा साहब ने देखा था। इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धीरेन्द्र कुमार वर्मा, हरख प्रमुख प्रतिनिधि मुख्तार अहमद शाह, सदस्य जिला पंचायत इं0 कृष्ण कुमार रावत, विधायक प्रतिनिधि अजय वर्मा, उमाकान्त श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।

