तारा है सारा जमाना, साईं हमकों भी तारो...
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_455.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। मसौली के ग्राम-अमदहा स्थित शिरडी साँईं बाबा मंदिर केे स्थापना दिवस महोत्सव पर आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतिम दिन सायं भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। लखनऊ से आई सांई सेविका पूजा मिश्रा और उनकी टीम द्वारा बाबा एवं उनके कर्तृत्व को समर्पित अनेक स्तुतियों एवं भजनों को अत्यंत संजीदगी से प्रस्तुत कर ऐसा समा बांधा कि श्रद्धालु भाव विहोर हो उठें। इसके पूर्व भजन संध्या का शुभारम्भ विधान परिषद सदस्य राजेश यादव ’’राजू’’ एवं विधायक रामगोपाल रावत व अमित सिंह ने सांई बाबा के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं आरती से किया। इसके पूर्व श्री राजेश ने मंदिर में बाबा की पूजा-अर्चना की। भजनों की शुरूआत बाबा की आरती एवं गणपति वंदना से हुयी। भजन गायिका पूजा मिश्रा द्वारा-‘‘ अच्युतम् केशवम् साँई नारायणम् जानकी बल्लभम् तव सदाहम् भजे।, जयकारा बोलो शिर्डी वाले का जयकारा, तारा है सारा जमाना साँई हमकांे भी तारो, बहुत हैरान हूँ बाबा तुझे कैसे मनाऊँ मैं, सुंदर सरल सुहाना मन कों जो रूप भाये।’’ सहित अनेक भजन प्रस्तुत किये गये।, सांई-रे सांई-रे तुने कैसा जादू किया-रे, बिना तेरे लागे नहीं मेरा जिया-रे’’ सहित अनेक भजन प्रस्तुत कर श्रृद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। अंकित श्रीवास्तव द्वारा- एक फकीरा आया शिरडी गांव में, आ बैठा एक नीम की ठंडी छांव में। जगत मेरी तू बड़ , भक्त संग तू खड़ा, निराली तेरी शांन है, साई तू महान है। भजन गायन टीम के सदस्य राजकुमार तिवारी, पथित प्रताप, आशी पटेल ने भी बाबा की भाव भरी वंदना की। इस अवसर पर क्षेत्रीय बाल कलाकार नितिन जायसवाल के मन मोहक भजनों ’’तेरी ज्योति से जो नूर मिलता है बाबा, तेरे दर पे जो आता है उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है’’, आज दरस करना है हमे, कुछ खिचडी तहरी लेते चले बाबा से दुआये लेते चले’’, सांई के दर्शन पायो मैने, पुकारे जमुना की आज लहरिया बाबा दरश दिखवले ना’’ पर श्रोता अपने को झूमने से रोक न सकें। भजन श्रृंखला के अंतिम कड़ी के रूप में पूजा मिश्रा की ’’हिन्दु मुस्लिम सिख, ईसाई, चाहे हो गुरूद्वारा, परमपिता तो एक है हमारा तुम्हारा, सबका मालिक एक है हमारा तुम्हारा-हमारा तुम्हारा, हिन्दू लाल और सिख को देखो रंग केसरिया, मुस्लिम ईसाई को हरा रंग है प्यारा, बदल सको तो बदल के देखों, फूल का रंग है सबको प्यारा, सबका मालिक एक है हमारा तुम्हारा, हिन्दूस्तान तो एक है हमारा तुम्हारा ’’ कि प्रस्तुति देकर देश एकता की संदेश परक पंक्तियां खूब सराही गयी। कार्यक्रम में विशेष सहयोग के लिए पूर्व जिला पंचायत सदस्य लल्लन वर्मा, भोला रावत, सुधीर मौर्या, जैन परिवार मसौली, सहजराम यादव, मुन्ना गुप्ता, रामचन्द्र वर्मा, दीपक नाग, श्रवण गौतम को मन्दिर समिति द्वारा सम्मानित किया गया। देर रात तक चले कार्यक्रम में जैदपुर विधायक रामगोपाल रावत, पंकज नाग सहित हजारों की संख्या में साँई भक्त व श्रृद्धालू मौजूद रहें।
