रैली रवाना, आग से बचाव की दी जा रही जानकारी
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_576.html
अजमी रिज़वी
बाराबंकी। अग्निशमन सेवा सप्ताह के दौरान 16 अप्रैल को अग्निशमन कंेद्र बाराबंकी से मुख्य अग्निशमन अधिकारी श्री आरके तिवारी द्वारा अग्निशमन वाहनों को हरी झण्ड़ी दिखाकर रैली रवाना किया गया जो अग्निशमन अधिकारी श्री अरविन्द कुमार सिंह के नेतृत्व में नगर के बस स्टेशन, देवाॅ तिराहा, आलापुर, सतरिख नाका, पल्हरी चैराहा, नेवलेट चैराहा, छाया चैराहा पीरबटावन, धनोखर चैराहा, लखपेड़ा बाग बंकी एंव मुख्य मार्गाें से होते हुए ध्वनि विस्तारक द्वारा अग्निशमन सुरक्षा उपायों को बताया गया। बिस्तर पर लेटकर, सिगरेट-बीड़ी का प्रयोग न करें। बिना बुझाये हुए बीड़ी सिगरेट के टुकड़ों को लापरवाही से इधर-उधर मत फेंकिए। दियासलाई अबोध बालकों की पहुॅच से बाहर रखिए। भोजन बनाने के पश्चात चूल्हंे के ईधन को पूर्णरूप से बुझा दें। अपने ढीले-ढाले आॅचल को भोजन बनाते समय बाॅधकर रखें और उसे चूल्हे व स्टोव की आग की लपटों से बचाकर रखें। घर मेें बिजली के कटे-फटे तारों को तुरन्त बदलवा दें या मरम्मत करा लेें। सही ढंग का फ्यूज लगाये व एक ही प्लग पर कई संयन्त्र न चलायें। कुकिंग गैस सिलेण्डर में तनिक भी लीकेज का आभास हाते ही पास-पड़ोस की अन्य अंगीठियों व जलती हुई बीड़ी-सिगरेट तुरन्त बुझा दें। जब तक घर का वायु मण्डल शुद्ध न हो जाये दियासलाई मत जलायें।लीक करने वाले सिलेण्डर को तुरन्त घर के बाहर खुले स्थान पर निकाल कर रख दें और गेैस कम्पनी को सूचित कर दें साथ ही साथ गैस लीकेज को बन्द करने का प्रयत्न करें। अपने मकान, दुकान व कारखानों के पास के आग बुझाने वाले फायर हाईडेªण्ट या पानी के अन्य श्रोतों की जानकारी रखिये। यह खराब हो या खुले हो या फट गये हों तो इसकी शिकायत जल संस्थान और अग्निशमन केन्द्र को तुरन्त करिये और सुनिश्चित कर लीजिए कि यह शीघ्र ही ठीक कर दिये गये हैं। फायर ब्रिगेड को सूचना देते समय घबड़ाई हुई आवाज में मत बोलिए। मन को शान्त करके साफ-साफ अपना नाम व पता लिखवाएं और ब्रिगेड के तुरन्त पहुॅचने का स्थान समझा दीजिए। मकान से बाहर निकलकर सड़क पर खड़े होकर अग्निशमन गाड़ी की प्रतीक्षा कीजिए और उसे गन्तव्य स्थान तक ले जाइए। अपने कपड़ों में आग लगने पर भागिए नहीं, हो सके तो कम्बल लपेटिए अथवा जमीन पर लेट की लुढकें। ग्रामीण क्षेत्रों में गर्मी के दिनांे में तालाबों को पानी से भरवाकर रखें।
