aajtaktimes

ट्रक से भिड़ी अनियंत्रित कार, एक की मौत


अजमी रिज़वी
बाराबंकी। राजधानी के बीबीडी इजीनियरिंग कालेज में अध्य्यनरत पांच छात्र छात्राओं की लक्जरी कार सैर सपाटा करने पावन नगरी अयोध्या जाते समय थाना सफदरगंज के बघौरा निकट अनियंत्रित होकर ट्रक में जा भिड़ी। प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार कार की गति सीमा सें कहीं ज्यादा थी। कार ने एक बाइक सवार को भी रौंद डाला। कार चालक की मौके पर ही मौत हुई। घटना की सूचना मिलते ही  थाना पुलिस ने घायलों को इलाज के लिये जिला चिकित्सालय भर्ती कराया और शव को पीएम के लिये जनपद मुख्यालय भेजा। मिली जानकारी के मुताबिक बाबू बनारसी दास कालेज के छात्र-छात्राओं में शिखा (20) पुत्री अजय सिंह, हिमांशी उर्फ शिवानी (19) पुत्री केपी सिंह, अमित (18) पुत्र श्रीनिवास राय, आदित्य (22) पुत्र आलोक व सौरभ (22) पुत्र एके पाण्डेय ये सभी आदित्य की इण्डिका कार से दोपहर लगभग 12 बजे अयोध्या जा रहे थे। कार को आदित्य चला रहा था। सफदरगंज थाना क्षेत्र के बघौरा गांव के निकट तेज रफ्तार जा रही इन छात्रों की लक्जरी गाड़ी ने एक बाइक सवार को पहले ठोकर मारी। फिर विपरीत दिशा से आ रही एक ट्रक से जा भिड़ी। इस हादसे में सौरभ की मौके पर ही मौत हो गयी। जबकि छात्राएं गंभीर रुप से जख्मी हुई। छात्राआंे को जख्मी देखते हुए आस पास के लोगों ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत नेशनल हाइवे एम्बुलेंस सेवा को मौके पर बुलाया। एम्बुलेंस द्वारा सभी घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जिसमें गंभीर रुप से घायलों का प्राथमिक उपचार करके लखनऊ ट्रामा भेज दिया गया। बाइक सवार कुलदीप जो कोतवाली देवा क्षेत्र के ग्राम सलेमपुर का निवासी है आगामी 25 अप्रैल को अपनी बहन के विवाह का न्यौता बाटने बघौरा गया था। उसे भी आयी गंभीर चोटों के चलते लखनऊ ट्रामा सेंटर रिफर कर दिया गया है। 

Related

UP 2549675573510535560

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item