aajtaktimes

किशोरी की शिक्षक ने लूट ली अस्मत

 चंदवक थाना क्षेत्र के एक गांव में ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने ही किशोरी की अस्मत लूट ली। घर से चार दिनों से लापता किशोरी रविवार को वाराणसी के राजघाट पर अस्तव्यस्त हालत में मिली।

किशोरी के चाचा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो  एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। चंदवक थाना छात्र के एक गांव की इंटरमीडिएट की छात्रा बुधवार की रात से लापता थी।

गुरुवार को पूरे दिन उसकी तलाश की गई, लेकिन कुछ पता नहीं चला तो घर वालों ने चंदवक थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। रविवार को किशोरी ने किसी दूसरे के फोन से अपने घर  बताया कि वह वाराणसी के राजघाट पर है।

यहां से अकेले घर नहीं आ सकती। उधर चार दिन से किशोरी की खोज में परेशान घर वाले वाराणसी पहुंचे तो राजघाट पर वह परेशान हाल में मिली। घर वालों के सामने देख वह फूट फूट कर रो पड़ी। उसने आपबीती सुनाई तो लोगों के भी होश उड़ गए।

उसने बताया कि उसे घर पर ट्यूशन पढ़ाने वाले गांव के शिक्षक ने ही उसकी ऐसी हालत कर दी है। लड़की को लेकर परिवार के लोग चंदवक थाने पहुंचे। उसके चाचा ने पुलिस को तहरीर दी कि ट्यूशन पढ़ाने वाले शिक्षक ने उसके साथ दुराचार किया।

पुलिस ने शिक्षक के खिलाफ दुराचार और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष नदीम अहमद फरीदी ने बताया कि पीड़ित किशोरी के चाचा की तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। किशोरी को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया गया है।

Related

UP 2969518265530508486

Post a Comment

emo-but-icon

Recent

Comments

item