जौनपुर में शादी समारोह में शामिल होने आये थे कैबिनेट मंत्री
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_609.html
जौनपुर। शिवपाल सिंह यादव मंत्री लोक निर्माण, सिंचाई एवं जल संसाधन, सहकारिता, परती भूमि विकास, राजस्व, अभाव सहायता पुनर्वास तथा लोक सेवा प्रबन्धन विभाग उत्तर प्रदेश शासन बुधवार को खनिज मंत्री गायत्री प्रसाद प्रजापति के साथ लखनऊ से हेलीकाप्टर द्वारा प्रस्थान करके पुलिस लाइन के हेलीपैड पर पहुंचे। दोनों मंत्री यहां कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव के आवास पर आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुये जहां लकी यादव व ओम यादव ने बुकें देकर स्वागत किया। इसके बाद श्री यादव पारसनाथ यादव की भतीजी को आशीर्वाद दिया। इस दौरान श्री यादव ने कहा कि पिछली सरकार की अपेक्षा हमारी सरकार पुल, सड़क, विद्युत, शिक्षा, स्वास्थ्य में बेहतर कार्य कर रही है। मीडियाकर्मियों द्वारा मेडिकल कालेज के निर्माण के बारे में प्रश्न पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि कहीं भी किसी प्रकार की कोई दबंगई किये जाने पर पुलिस द्वारा सम्बन्धित के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही होगी। इस अवसर पर अपर आरक्षी अधीक्षक नगर रामजी सिंह यादव, क्षेत्राधिकारी नगर आरपी सिंह यादव, तहसीलदार केराकत सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। इसके पहले हेलीपैड पर कैबिनेट मंत्री पारसनाथ यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष राज बहादुर यादव, विधायक शचीन्द्र नाथ त्रिपाठी, सपा जिलाध्यक्ष राज नारायण बिन्द, लाल बहादुर यादव ने बुकें देकर श्री यादव का स्वागत किया। इस दौरान जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी व आरक्षी अधीक्षक आरपी सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।
