प्रसिद्ध परिजात धाम मे सफाई के नाम पर वन अधिकारी ने लगवायी आग,दर्जनों पेड़ जलकर ख़ाक
अजमी रिज़वी
बाराबकी के ग्राम बरौलिया मे स्थति प्रसिद्ध देव स्थल परिजात धाम मे प्रत्येक वर्ष साफ सफाई के नाम पर लाखो रुपये का गबन होता है इस वर्ष भी साफ सफाइ के नाम पर वन रेन्जर आर.के श्रीवास्तव ने मजदूरी बचाने के चक्कर मे जंगल झाड़ियों मे आग लगा दी जिससे सैकडो़ फूलवारी व दर्जनों पेड़ आग की चपेट मे आकर जल गये जिसमे पांच. आम के हरे पेड़ पूर्णतया जल कर नष्ट गये थे जिससे जनता मे आक्रोश व्यापात था जिसको लेकर ग्राम प्रधान ने अधिकारीयों से शिकायत की थी
मामला जब भाकियू के नेता निसार मेहदी की जानकारी मे आया और भाकियू नेता दलबल के साथ परिजात परिसर मे पहुच गये मामला बढते देख मौके पर SDM सिरौलीगौसपुर गरिमा स्वरुप तहसीलदार संजय राय व रेन्जर मौके पर पहुच गये जिसमे SDM ने वन अधिकारी की कृत पर नाराज़गी जातायी और संतो सहित ग्रामीणो के बयान दर्ज कर कार्यवाही हेतू DM को पत्र भेजने का आश्वासन दिया ।
