ब्लाकवार कैम्प लगाकर पशुओं का होगा टीकाकरण
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_624.html
जौनपुर। जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी के निर्देशानुसार जिले में पशु टीकाकरण का कार्य चल रहा है। यह जानकारी देते हुये मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि 30 अप्रैल से 7 मई तक एफएमडी टीकाकरण रोस्टर के हिसाब से चलेगा। उन्होंने बताया कि विकास खण्ड सुइथाकला के शाहामऊ, शाहगंज के मानीकला, बरंगी, बड़उर, खुटहन के पट्टीनरेन्द्रपुर, निजामपुर, करंजाकला के पदुमपुर, भकुरा, मल्हनी, बदलापुर के भलूवाही, फत्तूपुर, तियरा, महराजगंज के मुहकुंचा, भरपुर, सरायगौरा, बक्शा के बरपुर, मई, लेदुका, सुजानगंज के सखवट, सरायकेवट, सरायभोगी, मुंगराबादशाहपुर के रामनगर, गरियांव, मादरडीह, मछलीशहर के तिलोरा, ऊंचडीह, रामपुर खुर्द, मड़ियाहूं के किशुनपुर, बेलवां, कुम्भ, बरसठी के हरद्वारी, बरसठी, भन्नौर, सिकरारा के बाकी, शेरवां, खपरहा, धर्मापुर के करमही, रामनगर के गहलाई, जोगापुर, रसूलहा, रामपुर के पृथ्वीपुर, सुरेरी, ठाठर, मुफ्तीगंज के बेलाव, देवकली, जलालपुर के कुनवानी, महिमापुर, केराकत के हुरहुरी, थानागद्दी, बेहड़ा, डोभी के डोभी खास, बोड़सर खुर्द, विशुनपुर, लेवरूआं एवं सिरकोनी के कल्यानपुर, बाकराबाद व सलखापुर के न्याय पंचायतों के सभी ग्रामसभाओं में टीकाकरण किया जायेगा। उन्होंने पशुपालकों से अपील किया ै कि अपने पशुओं में टीका अवश्य लगवा लें। टीका लगने के बाद पशुओं को धूप एवं गर्मी से एक-दो दिन बचाव अवश्य करें। उन्होंने यह भी बताया कि 29 अप्रैल तक गोवशीय 273852 एवं महिषवंशीय 287557 मिलाकर कुल 561409 पशुओं को टीकाकरण किया जा चुका है।

