भतीजे ने चाचा का काटा गला, हालत गम्भीर
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_652.html
जौनपुर। शाहगंज कोतवाली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में भतीजे ने चाचा पर जानलेवा हमला कर दिया जिससे वह गम्भीर रूप से जख्मी हो गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव में सोमवार को उस समय हड़कम्प मच गया जब ओम प्रकाश नामक भतीजे ने अपने ही चाचा बाबू राम पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में चाचा का गला गम्भीर रूप से कट गया जिसके बाद हमलावर भतीजा मौके से फरार हो गया। उधर जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार हेतु राजकीय पुरूष चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां समाचार लिखे जाने तक उपचार चल रहा था। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है।

