मोदी के नेतृत्व में निरन्तर आगे बढ़ रहा देशः शैलेन्द्र निषाद
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_694.html
जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी की बैठक बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुछमुछ में हुई जहां प्रबन्धक शैलेन्द्र निषाद एडवोकेट ने कहा कि देश प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में निरन्तर आगे बढ़ रहा है। योजनाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिये यह आवश्यक है कि सभी कार्यकर्ता उन योजनाओं को सही ढंग से क्रियान्वित करायें। इसी क्रम में मुख्य अतिथि डा. माला निषाद प्रवक्ता जन्तु विज्ञान टीडीपीजी कालेज ने कहा कि प्रदेश सरकार धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र होने के बावजूद भी दैनिक जीवन में धर्म व जाति के आधार पर भेदभाव उत्पन्न करके नवयुवकों के अंदर कुण्ठा उत्पन्न करके उन्हें असामाजिक बना रही है। ग्राम प्रधान महेन्द्र नारायण यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में विशिष्ट अतिथि जय प्रकाश श्रीवास्तव, राजपति गिरि, राम आसरे सिंह, रवीन्द्र नाथ यादव, कपूर मिश्र, हरिनाथ, दयाराम उपस्थित रहे।

