एकता दिवस के रूप में मनेगा प्रजापति समाज के पुरोधा का जन्मदिन
https://husainijnp.blogspot.com/2016/04/blog-post_245.html
जौनपुर। शाहगंज प्रजापति समाज की बैठक डा. राम मिलन प्रजापति की अध्यक्षता में शाहगंज नगर में स्थित गोल्डेन कटरा में हुई। इस मौके पर समाज के संयोजक पप्पू प्रजापति ने बताया कि आगामी 2 मई दिन सोमवार को पूर्वांचल मंे प्रजापति समाज के हित रक्षण एवं विकास के लिये संघर्ष करने वाले सच्चिदानन्द सिलाची का जन्मदिन प्रजापति एकता दिवस के रूप में मनाया जायेगा। यह कार्यक्रम स्थानीय नगर के गोल्डेन कटरा में होने की बात बताते हुये उन्होंने स्वजातीय बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील किया है। इस अवसर पर संतोष प्रजापति, संदीप प्रजापति, विशाल प्रजापति, विश्वास प्रजापति, प्रदीप, बृजेश, सोनू, मोनू, उमेश, रमेश, अनिल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

